अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा प्रदेश इकाई राजस्थान की बैठक संपन्न



(जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान)

(पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय महेश कुशवाहा को दी श्रद्धांजलि)

धौलपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश इकाई राजस्थान की बैठक में कुशवाहा समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह तथा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय श्री महेशचंद कुशवाहा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । यह कार्यक्रम  एम के स्कूल बारी रोड धौलपुर राजस्थान मे आयोजित किया गया , इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी वर्मा जी ( पटना बिहार ) रहे ,अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री शिवराम कुशवाह जी ने की , विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी(विदिशा) मध्य प्रदेश एवं श्री नीलम कुशवाह जी (ललितपुर) उत्तर प्रदेश

एवं महिला महासभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती स्मृति कुशवाहा ग्वालियर मध्य प्रदेश ,डॉ एस एस कुशवाह, श्री उमेद लाल कुशवाह, श्री एडवोकेट बाबूलाल कुशवाह ,श्री गोरेलाल कुशवाह, श्री शेर सिंह कुशवाह, श्री राम कुशवाह ,श्री भगवान सिंह कुशवाह ,श्री जगदीश कुशवाह ,श्री दीप सिंह कुशवाह आदि लोग उपस्थित थे

 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी वर्मा जी ने स्वर्गीय श्री महेश कुशवाह जी के सुपुत्र श्री रामकुमार कुशवाहा  को अखिल भारतीय कुशवाह युवा महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया ।

कार्यक्रम में डॉक्टर जय कुशवाह, डॉक्टर रामवीर सिंह कुशवाह ,एडवोकेट अनिल कुशवाहा ,जगदीश कुशवाह , दिनेश कुशवाहा ,केदार कुशवाहा ,कृष्णा कुशवाह,  नरेश कुशवाह ,शशि कुशवाह, सत्य प्रकाश कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित हुए ।