श्रीमहतो हर वर्ग के हक अधिकार के लिए हर पल आंदोलनरत थे- लम्‍बोदर



  

रामड़ीह। 27 नवंबर 2021 को गरीबों  के मसीहा  पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो की प्रथम पूण्य तिथि सह श्रद्धाजंली सभा का आयोजन गुलजार महतो, चौक रामड़ीह, बी. एस. सिटी में अकलू विचार मंच एवं कुशवाहा पंचायत परिषद के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा अकलुराम महतो जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पाजंलि कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लम्बोदर महतो, विधायक गोमिया ने कहा कि अकलु बाबु‌ समाजिक क्रांति प्रणेता, विचारक, जन जन के नेता और विस्थापित आंदोलन महा नायक होने के साथ सदैव हर वर्ग के हक अधिकार के लिए हर पल आंदोलनरत रहने वाले अगुआ के रुप में सदा अकलु बाबु याद किये जायेगें। पूर्व विधायक लालचंद महतो ने कहा कि समाजवादी नेता व प्रखर वक्ता के रूप में संपुर्ण बिहार में शहीद जगदेव बाबु, लोहिया व कर्पुरी के सपनो को पुरा करने संकल्प को निभाने वाले सच्चे सिपाही अकलु बाबु रहे। पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार उमाकांत रजक ने कहा कि झारखंड में शिक्षाविद् और समाज सुधारक के साथ साथ बेजुवानों के आवाज कहे जाने वाले अकलु बाबु को कमी सदैव महसुस की जायेगी। पूर्व विधायक योगेश्वर प्र. महतो बाटुल ने कहा कि बोकारो की पहचान इस्पात नगरी के साथ विस्थापित नेता के रुप में अक्लु बाबु याद कियें जायेगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड कुशवाहा महासभा के हाकिम प्र. महतो ने कहा बोकारो के अमन चैन बहाल रखने में अकलु बाबु ने सदा महत्वपुर्ण भुमिका निभाई। सभा को साधु शरण गोप, सरिता देवी, नरसिंह शर्मा, मुमताज अंसारी, रधुनाथ महतो, अवधेश कुमार यादव, पहलु महतो, बुद्धनरायण यादव, राजेश महतो, सुंदरलाल कोयरी, मनीरुद्दीन अंसारी, कुशवाहा पंचायत परिषद के केन्द्रिय अध्यक्ष रामवल्लभ महतो, कुंवर सिंह कुशवाहा सहित विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनितिक दल, विस्थापित संगठन के नेतागण कार्यकर्तागणों ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता रतिलाल महतो तथा संचालन अजय कुशवाहा व सुनिल कुमार महतो ने किया।