दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा संगठन का करेगें विस्तार

 








अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश

विदिशा। सम्राट अशोक की नगरी विदिशा में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय महामंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के निवास करैयाखेड़ा पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लव-कुश के पूजन-अर्चन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. वर्मा (पटना), विशेष अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्री नीलमसिंह  वर्मा ललितपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी.के. सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा, महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा आदि ने दीप प्रज्जवलन किया।

 राष्ट्रीय महामंत्री श्री नारायणसिंह कुशवाहा ने कुशवाहा महासभा विदिशा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा, महामंत्री गोपालसिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सिद्धि कुशवाहा (एडवोकेट), नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा एवं तहसील अध्यक्षों के साथ मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वर्मा ने संगठनात्मक विषय रखे एवं आगामी राष्ट्रीय बैठक उत्तरप्रदेश  एवं राजस्थान में आयोजित कर संगठन का विस्तार एवं कसावट लाने की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सामाजिक गतिविधियां विगत २ वर्षों से बंद थी, किंतु अब वैक्सीनेशन के बाद काफी हद तक इस बीमारी से निजात मिली है। अब आगामी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किए जा सकते हैं, जो कार्य विगत ३ वर्षों में छूट गए हैं उन्हें आगामी ३ माह में करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने संगठन के विस्तार हेतु राजस्थान के अध्यक्ष स्व. श्री महेश कुशवाहा के पुत्र रामकुमार कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया एवं श्री शिवनारायण कुशवाहा खंडवा, को मध्यप्रदेश इकाई में प्रदेश मंत्री एवं चंद्रेश कुशवाहा को भोपाल जिले का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री नीलमसिंह वर्मा ने कहा कि  राजनीतिक दलों से पहले समाज के संगठन को सामाजिक पदाधिकारी प्राथमिकता दें। समाज के संगठन की जिम्मेदारी मिलते ही समाज के नेता राजनीतिक दलों के नेताओं के इर्द-गिर्द गणेश परिक्रमा करने लगते हैं। सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान नहीं देते, सामाजिक संस्था द्वारा बनाए गए संविधान के अनुरूप पदाधिकारियों का आचरण होना चाहिए, अब सोशल मीडिया का जमाना है तो सोशल मीडिया पर सामाजिक गतिविधियां जोर-शोर से प्रसारित होना चाहिएं सामाजिक गतिविधियों को लाइक शेयर करना चाहिए और संगठन जो जिम्मेदारी सौंपे उसे ईमानदारी से पूर्ण करना चाहिए। किसी दूसरे की लाइन को छोटा करने की अपेक्षा हमें अपनी लाइन को बड़ा करना चाहिए।

 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी आगामी सामाजिक कार्य योजनाएं बनाएगा प्रदेश नेतृत्व उसे मुस्तैदी से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करेगा। प्रदेश में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की सक्रियता बढ़ाई जाएगी ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा, कुशवाहा युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाहा इंदौर, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संगीता मौर्य होशंगाबाद, प्रदेश  उपाध्यक्ष राजमल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा हरदा, कुशवाहा युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री  रघुवीरसिंह कुशवाहा (एडवोकेट) दतिया, चंद्रशेखर कुशवाहा जबलपुर, शिवशंकर कुशवाहा दमोह ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री नारायणसिंह कुशवाहा के सुपुत्र राहुल एवं पुत्रवधु भारती कुशवाहा के वैवाहिक  खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सभी ने उन्हें शुभशीर्वाद प्रदान किया एवं नारायणसिंह कुशवाहा को नवगृह प्रवेश पर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात अ.भा. कुशवाहा महासभा के संरक्षक एवं निर्वाचन अधिकारी श्री बसंत कापरिया, राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेश कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारियों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

आभार विदिशा जिले के अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाहा  ने व्यक्त किया। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल ने माना।

समारोह में महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उषा कुशवाहा सागर, इंदौर महिला महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रंजना कुशवाहा, श्रीमती किरन बिल्लौरे, श्रीमती हेमलता कुशवाहा, श्रीमती रेणुका कुशवाहा, युवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश कुशवाहा भोपाल, प्रदेश मंत्री  आलोक प्रताप कुशवाहा, युवा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू कुशवाहा, ललितपुर से दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, कैलाश नारायण कुशवाहा गनपत कुशवाहा, सागर जिले से अध्यक्ष केसी पटेल एडवोकेट, युवा जिला अध्यक्ष राजेश पटेल, राकेश पटेल, सुरखी विधानसभा से श्याम कुशवाहा पीपरा, गोविन्द कुशवाहा (कल्लू पटेल), शंकर पटेल हड़ा, शंभू कुशवाहा पड़रई, चंदन कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा चंद्रापुर, जबलपुर से जिला अध्यक्ष संजय वर्मा, अनमोल पटेल, सतीश कुशवाहा, इंदौर से भगवानदास  कुशवाह, रामअवतार कुशवाह, किशोरीलाल कुशवाह, जिला अध्यक्ष अजीत कुशवाह, होशंगाबाद के संभागीय अध्यक्ष रमेश मौर्य उपाध्यक्ष प्रेमनारायण कुशवाहा, दमोह से राघवेंद्र कुशवाहा, शिवपुरी से जिला अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा पहलवानसिंह कुशवाहा, शिवनारायण कुशवाहा, आष्टा से नरेन्द्र कुशवाह पार्षद, किशोरीलाल कुशवाह, मनीष कुशवाह, युवा जिला अध्यक्ष देवास राहुल कुशवाह आदि शामिल हुए। अतिथियों का विदिशा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सरदारसिंह कुशवाहा, जिला मंत्री सुनील कुशवाहा, अर्जुनसिंह कुशवाहा, लखनसिंह कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष ग्यारसपुर मनीराम कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा, उदयपुर तहसील अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा, लटेरी तहसील अध्यक्ष फूलसिंह कुशवाहा, शमशाबाद तहसील अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, कुरवाई तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश कुशवाहा आदि ने स्वागत किया। समारोह में सैकड़ों कुशवाहा बंधुओं ने  उपस्थित होकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। यह जानकारी

अर्जुन पटेल (एडवोकेट), राष्ट्रीय महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अ.भा. कुशवाहा महासभा ने दी।