दतिया में लव-कुश जयंती मनाकर किया छात्र-छात्राओं का सम्मान






दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पद तक पहुंचाने में कुशवाहा समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में पीताम्बरा मैरिज गार्डन उन्नाव रोड़ पर कुशवाहा समाज दतिया के त्वाधान में लवकुश जन्मोत्सव एवं छात्र-छात्राओं व समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मंत्रीगणों का शॉल साफ़ा बांधकर एवं लव कुश महाराज की स्मृति चिन्ह और तलवार भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यमंत्री भारत सिह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज  शिक्षा के महत्व को समझे और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जो कमियां है वह दूर होगी और समाज संगठित होगा। कुशवाहा ने कहा कि जीवन में शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो अंधेरे से बाहर निकलाता है उन्होंने कहा कि अगर हम शिक्षित होंगे तो शासन की योजना का बेहतर तरीके से लाभ ले सकेंगे और हम अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमें इस बात को भी सोचना होगा कि कौन हमारा भला कर रहा है। 

 कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एड रघुवीर प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम को ललितपुर (उ.प्र.) के विधायक रामरतन कुशवाहा, राष्ट्रीय महामंत्री  नारायण सिंह कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, प्रेमनारायण कुशवाहा जिलाध्यक्ष,मनोज कुशवाह, जीतू कुशवाह आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच पर मंचासीन , श्रीमती राधा कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला महासभा श्रीमती स्मृति सिंह कुशवाहा, श्रीमती संगीता  वरिष्ठ नेता स्वामीशरण कुशवाहा, श्रीमती रानी हेमंत कुशवाहा, 

डॉ. राजकुमार कुशवाहा, श्रीमती कृष्णा कुशवाह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा जनपद सदस्य, संरक्षक घनश्याम बाबूजी ,भगवानदास बाबूजी वीरेंद्र बाबूजी मंचासीन रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एड विशाल कुशवाहा कल्लू कुशवाहा राजू कुशवाहा अजय ठेकेदार बाबू कुशवाहा लालाराम कुशवाहा राजाराम कुशवाहा जीतू सिंह कुशवाहा प्रताप कक्का, रामलाल कक्का, कालका प्रसाद नन्ना मान सिंह कुशवाहा राकेश कुशवाह भंवर सिंह कुशवाह युवा जिलाध्यक्ष सनी कुशवाहा, युवा नगर अध्यक्ष राहुल कुशवाहा जीतू कुशवाह पवन कुशवाह सोनू राव बाग, जगदीश कुशवाह ,बृजेश कुशवाह, कमलेश कुशवाह,मोनू कुशवाह ,पवन सर कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा ,अरविंद कुशवाहा ,राकेश कुशवाह ,धर्मेंद्र कुशवाहा हरिमोहन कुशवाहा नरेंद्र कुशवाहा अंशुल कुशवाह फूल सिंह कुशवाहा आकाश कुशवाह शंकर कुशवाहा उमेश कुशवाहा हरेंद्र कुशवाहा संतोष कुशवाहा सुनील कुशवाहा संजय सर जय सिंह सर मनोज कुशवाहा हरकिशन कुशवाहा जगदीश कुशवाहा और काफी संख्या में  समाज बंधु एवं धर्म प्रेमी जन उपस्थित रहे।