झारखण्ड कुशवाहा महासभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न




कोडरमा। ५ सितंबर २०२१ को झारखंड कुशवाहा महासभा, जिला कोडरमा के  मेहता भवन (डोमचांच) में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  माननीय हाकिम प्रसाद महतो ने भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पाजंलि और दिप प्रज्जवलित कर जिला सम्मेलन का उदधाटन किया गया। प्रदेश  कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत भाषण के साथ माल्यापर्ण कराया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा. हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि हमे आपसी छोडे मनभेद को भुलकर समाजिक एकता, महिलाओं को उच्च शिक्षा, दहेज प्रथा मिटाने और सामुहिक विवाह के लिए समाजिक पहल के साथ समाजिक सुधार के कार्य को बल देने की जरुरत है। समाज की राजनैतिक भागीदारी के लिए त्रिस्तरिय चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अवश्यकता है। पिछडो का आरक्षण २७ प्रतिशत लागू करवाने और जाति अधारित जनगणना कराने के लिए राज्य सरकार और केन्द्र सरकार से महासभा पुरजोर मांग करती है। विशिष्ट अतिथि के रुप मे सम्मेलन क संबोधित करते हुए कोडरमा सांसद प्रत्याशी प्रणव वर्मा ने कहा  कि भारत सरकार के मंत्रीमंडल में कुशवाहा समाज का प्रतिनिधित्व न होना दु:खद।  प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा,  प्रदेश सचिव देवेन्द्र मेहता,  प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा लीलावती मेहता, संगठन सचिव बटेश्वर मेहता, भुनेश्वर महतो भुन्नु,  प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी  संजय शान,  डॉ आर सी मेहता, मुकुटधारी महतो, राज कुमार मेहता, अमरलाल महतो, भीम महतो, लखन लाल मेहता, बैजनाथ मेहता, भारत नारायण मेहता, सुरेंद्र मेहता उमेश दांगी, मुंशी महतो, विरेन्द्र प्रसाद, संतोष दांगी, सुरज कुशवाहा, रेणु देवी आदी लोगों ने सम्मेलन को संबोधित किया। जिला सम्मेलन में जिला अध्यक्ष अनन्त कुमार मेहता, उपाध्यक्ष लालो प्रसाद दांगी, महासचिव रामकृष्ण वर्मा, सचिव दिलीप प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मेहता और महिला अध्यक्ष शंकुन्तला मेहता को सभा में सर्वसम्मति से जिला समिति को चुनाव संपन्न हुआ। इस जिला सम्मेलन की अध्यक्षता का दायित्व लीलावती मेहता  और संचालन का दायित्व युगल किशोर मेहता ने निभाया।