जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधानों का सम्मान कर मनाई कुश जयंती








आगरा।  कुशवाहा महापंचायत आगरा के तत्वाधान में जीते हुए आगरा जिले के प्रधानों का एवं जिला पंचायतों सदस्यों का सम्मान समारोह एवं लव कुश जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम मनाया गया खेरिया मोड़ ई एम मैरिड गार्डन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कछवाहा कुशवाहा नूर सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा के सानिध्य में मनाया गया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा राजेंद्र भैया जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद कुशवाहा एवं सपा के महासचिव उदल सिंह कुशवाहा, राजेंद्र भैया जी कप्तान कुशवाहा जी मंचासीन भरतपुर की पूरी टीम मोहन सिंह कुशवाहा परशुराम कुशवाहा मुन्ना लाल कुशवाहा आगरा, कुशवाहा आदि का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया एवं लव कुश भगवान की प्रतिमा भेंट की गई एवं ५७ जीते हुए प्रधानों का माला एवं साफा पहनाकर के लव कुश भगवान की प्रतिमा भेंट की गई शानदार प्रोग्राम में उदल सिंह कुशवाहा, चंदन सिंह ‘प्रेमी’, भगवान सिंह पूर्व विधायक, भरतपुर के वासुदेव प्रसाद कुशवाहा ओजस्वी भाषण लोगों ने सुना और सभी ने बताया कि हम समाज को नई दिशा कैसे दे सकते हैं शिक्षा को सर्वोपरि बताया एवं राजनीति के बिना जीवन अधूरा है।