विकास की मुख्यधारा से जुडऩे के लिए एकजुट हों : राहुल कुशवाहा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फोड़ी दही मटकी, हुआ कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन
ललितपुर। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीलवकुश सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल दही मटकी फोड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के उपसभापति श्रीकान्त कुशवाहा व जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि कुशवाहा समाज के युवा जिला महामंत्री राहुल कुशवाहा व जिला पंचायत सदस्य बिरधा रामू कुशवाहा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी बैंक उप सभापति श्रीकान्त कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरीतियों के साथ-साथ समाज में व्याप्त होने वाली बुराईयों को जड़मूल से समाप्त करने के लिए अवतार लिया था। कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर बच्चों की बेहतर शिक्षा को लेकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सजातीय बंधुओं से आह्वान किया कि वह नशा मुक्ति को लेकर जागरूक हों और अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दें। जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा, बिरधा रामू कुशवाहा एवं युवा जिला महामंत्री राहुल कुशवाहा ने भी संबोधित करते हुये समाज को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। श्रीश्री 1008 श्री मलैया बाबा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लवकुश व्यायामशाला अखाड़ा के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखाये। वहीं भजनों की धुन पर युवाओं ने भक्ति नृत्य किया। तदोपरान्त कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर लल्लू कुशवाहा, वीरन दाऊ कुशवाहा, रौशन कुशवाहा, धरमवीर कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार कुशवाहा ने किया।