लवकुश जन्मोत्सव एवं छात्र,प्रवुद्ध जन सम्मान समारोह 26 सितंबर को


दतिया। दतिया शहर में आगामी 26 सितंबर को कुशवाह समाज के तत्वावधान में लवकुश जन्मोत्सव एवं छात्र छात्राओं व समाज के प्रवुद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यातिथि गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा होंगे एवं अध्यक्षता भारत सिंह कुशवाह राज्यमंत्री करेंगे।

 इसी के साथ विशिष्ट अतिथि में भगत सिंह कुशवाहा  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, रामरतन कुशवाहा विधायक ललितपुर, सिद्धार्थ कुशवाहा विधायक सतना, नारायण सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय महामंत्री अभा कुशवाहा महासभा, अर्जुन पटेल राष्ट्रीय महामंत्री अभा कुशवाहा महासभा, श्रीमती राधा कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कुशवाहा महासभा, श्रीमती स्मृति सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव अभा कुशवाहा महिला महासभा, कालीचरण कुशवाहा उपाध्यक्ष भाजपा दतिया, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, स्वामी शरण कुशवाहा किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रेम नारायण कुशवाहा जिलाध्यक्ष कुशवाहा महासभा दतिया, श्रीमती रानी हेमंत कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य डबरा, श्रीमती शकुंतला कुशवाहा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभा कुशवाहा महासभा, राजकुमार कुशवाह वरिष्ट भाजपा नेता भिण्ड उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 26 सितंबर को पीताम्बरा मैरिज गार्डन उनाव रोड़ पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। यह जानकारी  संयोजक एड़ रघुवीर प्रताप कुशवाह ने दी ।