कुशवाह समाज गुना ने मनाया लव-कुश का जन्मोत्सव






गुना। पुरानी छावनी स्थित  कुशवाह समाज श्रीरामजानकी प्राचीन  मंदिर में भारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा जिला गुना के तत्वावधान में लव-कुश  जयंती मनाई गई।

     कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं ने लव-कुश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं रोली, चावल से तिलक लगाकर किया। पूजा, अर्चना, आरती, पुष्प वर्षा कर लव-कुश का जन्म दिवस मनाया गया। 

 भारतीय  कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के संभागीय अध्यक्ष विजयसिंह कुशवाह  राघोगढ़, पूर्व संभागीय अध्यक्ष एवं चंबल संभाग के प्रभारी रघुवीरसिंह कुशवाह बरखेड़ा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष जसवंत सिंह कुशवाह तरावटा, म.प्र.कुशवाह  क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंचल कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि पटेल सागर, जिला अध्यक्ष  गुना राखी कुशवाह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं हास्य-व्यंग्य कवि सियाराम कुशवाह , प्रेमनारायण कुशवाह, पूर्व प्रदेश सचिव विष्णु कुशवाह आरोन, युवा जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन कुशवाह, युवा जिला सचिव मनोज कुशवाह रुठियाई, श्रीराम जानकी कुशवाह विवाह सम्मेलन के उपाध्यक्ष  बनवारीलाल जिला कोषाध्यक्ष रुपसिंह कुशवाह, सचिव सुखलाल कुशवाह, श्रीराम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष नबल कुशवाह शिक्षक वैंâट, कुशवाह विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजू कुशवाह सकतपुर, खेमसिंह कोठिया उपाध्यक्ष, कृपांक कुशवाह गुना, संतोष कुशवाह बांसखेड़ी, गुना माखनसिंह कुशवाह सिरोंज, सोनू कुशवाह रुठियाई आदि ने सभी समाजबंधुओं को कुश जयंती की शुभकामनाएं दीं। 

    इस अवसर पर हेमंतसिंह कुशवाह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रांतीय कुशवाहा समाज भोपाल, अनिल कुशवाह जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा गुना, श्रीराम जानकी मंदिर कुशवाह समाज पुरानी छावनी गुना के मोतीलाल कुशवाह, कालूराम कुशवाह, लक्ष्मीनारायण कुशवाह पूर्व जिला प्रवक्ता कुशवाह समाज गुना, बना कुशवाह उपाध्यक्ष, हरगोविंद कुशवाह, श्याम कुशवाह, सचिव हरिओम कुशवाह,  संतोष कुशवाह बांसखेड़ी गुना,  रामकृष्ण कुशवाह, दीपक कुशवाह, मोहन सोनू कुशवाह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रणवीरसिंह कुशवाह ने आभार व्यक्त किया।