प्रांतीय कुशवाहा समाज देवास की कार्यकारिणी गठित


देवास(सोनकच्छ)। दिनांक 18 अगस्त 2021 को प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश देवास जिले की युवा कार्यकारिणी के गठन को लेकर तहसील सोनकच्छ ग्राम गंधर्वपुरी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त सभी युवा पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री योगेश मानसिंह कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि के रूप में  युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह कुशवाहा(ग्वालियर) , महामंत्री गोपालसिंह कुशवाह, युवा प्रदेश महामंत्री सुनील कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री डूंगर सिंह कुशवाह, भोपाल संभागीय मीडिया प्रभारी राकेश कुशवाह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्य प्रदेश सभी नवनियुक्त प्रांतीय युवा महासभा जिला पदाधिकारियों को  शुभकामनाएं प्रेषित करती है। एवं  उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है इसके साथ ही प्रांतीय युवा जिला अध्यक्ष देवास दीपक किशोर सिंह कुशवाहा जी, एवं बलवंत गुलाब सिंह कुशवाहा प्रदेश संगठन मंत्री आदि बैठक में उपस्थित हुए।