कानपुर। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में कानपुर मंडल का एक कार्यकर्ता सम्मेलन कानपुर मुख्यालय पर सितंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त आयोजन में समाज के प्रबुद्ध समाज सेवियों एवं सेविकाओं को एसोसिएशन सम्मानित करेगी। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं कानपुर मंडल के प्रभारी प्रेम कुमार शाक्य ने पत्रकारों को दी। आयोजन में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे उपरोक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए फर्रुखाबाद से आनंद भान शाक्य, कन्नौज से हरि नारायण कुशवाहा, कानपुर से आशीष कुमार सिंह कुशवाहा ,औरैया से आनंद कुशवाहा ,इटावा से अजय कुमार सिंह कुशवाहा ,कानपुर देहात से लालू कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन को सफल कराने की जिम्मेदारी समाज की सेविका एवं एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव एवं कानपुर /लखनऊ मंडल की प्रभारी केतकी कुशवाहा को सौंपी गई है यह जानकारी एसोसिएशन के कार्यालय प्रभारी नीरज कुशवाहा ने पत्रकारों को दी।