मृत्युभोज स्वयं के परिवार से बंद करना होगा : राहुल कुशवाहा


मृत्युभोज में व्यय धन को कुशवाहा समाज शिक्षा में लगाए : श्याम कुशवाहा 

                   ललितपुर। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्रम में जिला कुशवाहा समाज की पहल पर ग्राम डोंगरा निवासी अरविंद कुशवाहा के पूज्य पिताजी श्री जशरथ कुशवाहा के निधन पर मुत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में घासीराम कुशवाहा ने कहा कि मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा करके मानव समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया गया है। हम सभी को प्रेरणा लेते हुए मृत्युभोज को स्वयं अपने-अपने परिवार से बंद करने की आवश्यकता है। राहुल कुशवाहा ने कहा कि मृत्युभोज में खर्च होने वाले धन को अपने बच्चों की पढ़ाई के हित में लगाएं। करन कुशवाहा ने कहा कि समाज मे फैली हुई सामाजिक कुरीतियां, पाखण्ड, अंधविश्वास समाज की उन्नति में बाधक है। शोकसभा में नगर अध्यक्ष कुशवाहा समाज श्याम कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री राहुल कुशवाहा, हरि कुशवाहा ठेकेदार, कमोद माते, करनसिंह कुशवाहा, जगदीश कोटेदार, घासीराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा आदि उपस्थित थे।