खजुराहो में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस



खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में समाजसेवी गोविंद कुशवाहा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अपने निज निवास पुâले सदन में महिलाओं का सम्मान किया एवं क्षेत्र की समाजसेविका एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए इसमें खजुराहो के समाजसेवी एवं पत्रकार विनोद भारती की धर्मपत्नी कल्पना भारती ने कहा कि अगर किसी भी समाज को सभ्य बनाना है तो सबसे पहले उस समाज की महिलाओं को शिक्षित करना होगा। पत्रकार विनोद भारती ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए। 

इस अवसर पर आशा कुशवाह, पिंकी कुशवाह, सीमा कुशवाह,मीना कुशवाह, रेखा कुशवाह आदि समाज की महिलाएं उपस्थित थी।