राजनीतिक दलों को अपनी ताकत से अवगत कराएं- कुशवाहा समाज



सीहोर। विगत दिनों कुशवाहा समाज की एक बैठक का आयोजन शुगर फैक्ट्री चौराहा स्थित लव-कुश भवन में किया गया। जिसमें सीहोर जिले के कुशवाहा समाज के गणमान्य नागरिक व जिले के पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। 

यहां उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें। जिसमें निचले स्तर से लेकर जिले व प्रदेश को किस तरीके से समाज को एकत्रित कर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए राजनीतिक सामाजिक शैक्षणिक में समाज के लोग कैसे आगे बढ़े इस पर विस्तार से चर्चा की गई। निकट भविष्य में होने जा रहे नगरी निकाय चुनाव को पूरी ताकत से कुशवाहा समाज के लोग चुनकर आए उसके लिए जो जिस पार्टी की विचारधारा से मेल खाते हैं अपने राजनीतिक दलों से अपनी ताकत को अवगत कराएं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक मालिनी नारायण सिंह कुशवाहा, प्रांतीय युवा संगठन के सुनील कुशवाहा, पूर्व पार्षद पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, प्रांतीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, जिला सचिव पूनम चंद कुशवाहा, जिला महामंत्री दिनेश कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद कपिल कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, जिला सचिव बलवंत कुशवाहा, पूर्व पार्षद माखन पटेल, गोकुल कुशवाह, मनोज कुशवाहा, रामचरण कुशवाहा, धीरेंद्र, पंकज कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, लक्ष्?मण कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, इंजीनियर मनोज कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, महेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, मिंटू कुशवाहा, मदन कुशवाहा, शंकर लाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, रवि कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, बसंत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।