महिला सशक्तिकरण में सावित्रीबाई फुले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

राजनीति में महिलाओं को मिले ५० प्रतिशत हिस्सेदारी


बोकारो। आज दिनांक 8 मार्च 2021 को सावित्रीबाई फुले सेना के द्वारा  कुशवाहा भवन चास में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजाद भारत में महिलाओ की स्थिति विषयक समारोह को संबोधित करते हुए अतिथि माननीय शिल्पा कुजुर ने कहां कि आजादी पूर्व हमारे देश में महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा ही वह प्रयास है जिससे महिलाएं अपने संवैधानिक अधिकार के माध्यम से ही समाजिक प्रतिष्ठा हर क्षेत्र में प्राप्त होती है। आजादी पूर्व भारत में कई कुप्रथा जैसे बाल विवाह, परदा प्रथा, जौहर प्रथा, डायन  सति प्रथा आदी कुप्रथा जहां खत्म हो गई है वहीं दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, लैगिंक भेदभाव, यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा आदि कानुनी जागरूकता से ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सकता है।

श्वेता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के बेहतर स्वास्थ के साथ पौष्टिक भोजन तैयार करती है। वर्तमान में राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बिषय में बोलते हुए कहा कि आज पंचायत स्तर पर  33 प्रतिशत आरक्षण मिला है पर राजनैतिक खिचातानी के चलते लोकसभा और विधानसभा में महिलाए आरक्षण से बंचित है जिसके लिए आंदोलन करने की जरूरत है।

अर्चना शान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी और रोजगार के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कई योजनाएं सरकार चला रही हैं परन्तु व्यापक जानकारी नहीं होने के कारण महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सेना इस क्षेत्र में समय समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास करेगी।

सेना की अध्यक्ष अनिता सिंह ने वर्तमान प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि झारखंड में नवनिर्मित महिला वश्वविद्यालय जमशेदपुर का नाम सावित्री बाई फुले के नाम पे घोषित हो।

इस समारोह को सफल बनाने में मधु रानी, किरण देवी, संतोषी देवी, इंद्रावती, पुष्पा पॉल, ज्योति बर्णवाल, पार्वती कुशवाहा, सीमा विश्कर्मा आदि महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 सभा का संचालन अर्चना वर्मा द्वारा किया गया वहीं धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व सोनी झा ने निभाई।