गुना की राधा बनीं महासभा की राष्ट्रीय सचिव





गुना। भारतीय कछवाहा कुशवाह महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत दिवस जोताना फतेहपुर सीकरी उप्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नूरसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें राष्ट्रीय संरक्षक डालचंद कुशवाह गाजियाबाद, भगवतीशरण कुशवाह राष्ट्रीय संरक्षक, नूरसिंह कुशवाह मथुरा, मुकुट कुशवाह कोटा राष्ट्रीय महामंत्री, जगदीश कुशवाह आगरा, राष्ट्रीय सचिव,, मोहनसिंह कुशवाह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदि चुने गए। वहीं म.प्र. से मानसिंह कुशवाह ग्वालियर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरीशचन्द्र कुशवाह ग्वालियर एवं शिवनारायण कुशवाह इंदौर को राष्ट्रीय संरक्षक, वैâलाश नारायण कुशवाह भितरवार (शिवपुरी), राष्ट्रीय सचिव शशि, सागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला), राधा रणवीर कुशवाह गुना को राष्ट्रीय सचिव (महिला) बनाया गया है। बैठक में गुना से रघुवीरसिंह कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, कल्याणसिंह कुशवाह, दीवानसिंह कुशवाह, राजू कुशवाह, गुलाबसिंह कुशवाह, रणवीरसिंह कुशवाह आदि शामिल हुए। इस दौरान गुना के सेवाभावी समाजजनों का सम्मान किया।