वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं युवा महासभा कार्यकारिणी गठन समारोह
छबड़ा। राजस्थान कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के बैनर तले कस्बे के धरनावदा रोड सिंचाई विभाग के सामने वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन एवं युवा महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों सहित प्रदेश के कई जिलों से समाज बंधु उपस्थित रहे। समाज के युवा प्रदेश महामंत्री डीसी कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के ६० वर्ष से अधिक आयु के ३१ वरिष्ठ नागरिकों का मुख्य अतिथियों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में युवा महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोष्ज्ञणा की गई। जिसमें मुकेश कुशवाह को प्रदेशाध्यक्ष एवं डीसी कुशवाहा को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र वितरित कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा शंकर कुशवाहा, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव मुकुट कुशवाह ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को छोड़ शिक्षा पर जोर देने की अपील की। राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाह, सरपंच लालचंद कछवाहा, प्रदेश महासचिव अमरचंद कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिपालसिंह कुशवाह सहित जिलाध्यक्ष राम कल्याण कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम नारायण कुशवाह, हजारीलाल कुशवाह सहित समाज के व्याख्याता मनमोहन कुशवाह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
यह जानकारी अमरचंद कुशवाह द्वारा दी गई।