सामाजिक एकता से ही मिलेगी राजनैतिक हिस्सेदारी- लोकनाथ मेहतो

                     कुशवाह समाज का सम्मेलन सह होली मिलन समारोह सम्पन्न



चतरा। 21 मार्च 2021 रविवार को सिमरिया प्रखंड का कुशवाहा सम्मेलन सह होली मिलन समारोह स्थानीय डाडी जिला चतरा में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित और तथागत बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।  

समारोह संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि दहेज मुक्त समाज, नशा मुक्त परिवार और शिक्षा युक्त संसार की स्थापना करने की बीडा उठाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाया जा सकता है। सामूूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज की फिजुल खर्ची पर रोक लगाकर समाज को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकता है। वहीं पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि  सामाजिक एकता से ही राजनैतिक दलो पर दवाव बढता है और इसी से राजनैतिक हिस्सेदारी बढ़ती है। सत्यदेव प्रसाद वर्मा प्रदेश महासचिव ने कहा कि सामाजिक कुरुतियों को संपुर्ण रुप से रोक लगाने से ही समाज का उत्थान संभव है। 

समारोह के मुख्य वक्ता  प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी संजय शान  ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति को सम्मान अपनी पहचान से ही मिलता है और जो कौम अपने पूर्वजों का इतिहास नहीं जानते वह कौम कभी तरक्की नहीं कर सकती।

सभा को जिला परिषद उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, बालेश्वर कुमार केरेडारी , मीनू महतो बड़कागांव,  राम लखन दांगी जिला परिषद सदस्य, अर्जुन कुमार जिलाध्यक्ष, डाक्टर राजु मुखिया, सुगन महतो मुखिया डाडी, सुरेन्द्र प्रसाद,  केदार दांगी, आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में  इंजीनियर डी एन कुशवाहा महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नेमधारी महतो और संचालन गोपाल महतो ने किया तथा घन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव रामलाल वर्मा द्वारा किया गया। यह जानकारी संजय शान (बिहार) ने दी।