दतिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा दतिया द्वारा कुशवाहा समाज के पुलिस विभाग मै कार्यरत कर्मचारीयों के निवास पर पहुंच कर उन्हें शॉल श्रीफल एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सम्मानित किया।
स्थानीय वार्ड क्रमांक ३६ निवासी बलराम सिंह कुशवाहा को प्रधान आरक्षक पद से ए.एस.आई बनाए जाने एवं मंसाराम कुशवाहा (उनाव) के आरक्षित पद से प्रधान आरक्षक पर पदोन्नत होने पर एवं समाज के प्रमुख जनों ने सम्मान किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ घनश्याम बाबूजी कुशवाहा, वरिष्ठ भगवानदास कुशवाहा, कालीचरण कुशवाह, जिलाध्यक्ष कुशवाहा महासभा, प्रेम नारायण कुशवाहा प्रदेश महामंत्री ,युवा एडवोकेट रघुवीर कुशवाहा जिला अध्यक्ष युवा सनी कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री सोनू कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, भाजपा नगर मंत्री बालकिशन कुशवाहा युवा महामंत्री जीतू कुशवाह, राकेश कुशवाह, आकाश कुशवाह युवा महासभा जनपद प्रभारी, जीतू कुशवाह, जगदीश कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुशवाहा, हरिमोहन कुशवाहा, हर्ष कुशवाह मंगल कुशवाह एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।