अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) की ऑनलाईन बैठक सम्पन्न

पटना। विगत दिनों अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) द्वारा ऑनलाईन वीडियों कॉन्प्रेâसिंग के माध्यम से कुशवाहा जागरूकता वर्चुअल महासम्मेलन सह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचयती राज विभाग के मंत्री माननीय सम्राट चौधरी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचयत चुनाव २०२१ में संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति के मुख्य धारा में आने के लिए अधिक से अधिक नौजवानों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्उ सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया, पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्य, पदों पर जीत कर आगे आना होगा। जो साथी चुनाव लड़ना चाहते है अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाए। राजनीति तौर पर खड़ा होने के लिए प्रतिनिधित्व करने पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि आबादी के अनुवूâल भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को गोलबंद करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि संगठन त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने वाले युवाओं को हरसंभव मदद करेगी। प्रदेशाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि संगठन का विस्तार कर समाज को एकजुट करना है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश शेखर, मीडिया प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुशवाहा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, अहमदाबाद जिला अध्यक्ष नीलमकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर, कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश वर्मा, प्रदेश सचिव अर्जुन कुशवाहा, सुमनलता कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता क्रांति कुमारी, प्रभात रंजन कुशवाहा, सूर्यमणिसिंह, जिला अध्यक्ष सहरसा विपिन कुशवाहा, अरवल जिला अध्यक्ष कुणाल कुशवाहा, बतिया जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, लखीसराय जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, पटना जिला अध्यक्ष अजित वर्मा कुशवाहा, राजीव रंजन कुशवाहा, मसुधन महतो, लक्ष्मण महतो, प्रशांत कुशवाहा समेत संगठन के हजारों पदाधिकारी लाइव जुड़े हुए थे।