रघुनाथसिंह कुशवाह बने महासभा के अध्यक्ष

कुशवाहा महासभा विजयपुर की बैठक सम्पन्न





विजयपुर। विगत दिनों कुशवाहा महासभा विजयपुर द्वारा बैठक का आयोजन हुआ जिसमें समाज के वरिष्ठ समाजजन व कर्मचारी बुद्धिजीवी युवा साथी उपस्थित हुए। जिसमें कुशवाहा महासभा कार्यसमिति का कार्यकाल पूरा हुआ व नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्व सहमति से श्रीमान रघुनाथ सिंह कुशवाहा ग्राम ऊपचा  को कुशवाहा महासभा का अध्यक्ष चुना गया एवं श्री जगदीश कुशवाहा ग्राम प्रहलादपुरा विजयपुर को सचिव चुना गया। 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री बाबूलाल कुशवाहा ग्राम पैरा, लख्मीचंद कुशवाहा, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरिकिशन कुशवाहा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी लाल कुशवाहा,  श्री विश्राम सिंह कुशवाह,  शिवचरण कुशवाह, महेश कुशवाहा ढाबा वाले, महेश कुशवाहा पार्वती बड़ौदा रामकिशोर कुशवाहा, भोगीराम कुशवाह मुन्ना कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा, शिक्षक प्रकाश कुशवाहा, भीमसेन कुशवाहा, शिक्षक महेंद्र कुशवाहा, शिक्षक श्रीधर कुशवाहा, शिक्षक सीताराम कुशवाहा, शिक्षक महाराजसिंह कुशवाहा, शिक्षक केशव कुशवाहा, रामनिवास कुशवाह, श्रीलाल कुशवाहा, बनवारी कुशवाह, दारासिंह सरपंच, राम सिंह सरपंच, रामनिवास सरपंच, उदय सिंह सरपंच, राम लखन कुशवाहा साथ युवा संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।