कुशवाहा समाज का शपथ ग्रहण समारोह 21 मार्च रविवार को



छबड़ा। राजस्थान कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के बैनर तले 21 मार्च को कस्बे के धरावदा रोड सिंचाई विभाग के सामने कुशवाहा समाज द्वारा वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह एवं युवा महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों सहित प्रदेश के कई जिलों से समाज बंधु उपस्थित रहेंगे। समाज के युवा प्रदेश महामंत्री डीसी कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा शंकर कुशवाहा, राष्ट्रीय संरक्षक लक्ष्मी नारायण कुशवाह, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव मुकुट कुशवाह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाह, सरपंच लालचंद कछवाहा, प्रदेश महासचिव अमरचंद कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिपालसिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेगे। यह जानकारी महासचिव अमरचंद कुशवाह ने दी।