हर जिले में सम्मेलन और कार्यालय की व्यवस्था जरूरी -श्री मेहतो




 झारखंड कुशवाहा महासभा की बैठक में सामाजिक जागृति हेतु किया मंथन

हजारीबाग। झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा ७ फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्थानीय जगन््नााथ इंटर महाविद्यालय जिला हजारीबाग में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री हाकिम प्रसाद महतो ने की। संचालन प्रदेश महासचिव श्री सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि संगठन का विस्तार के साथ-साथ प्रत्येक जिले में सम्मेलन की तैयारी और कार्यालय की व्यवस्था करना जरूरी है। संचालन के दौरान प्रदेश महासचिव श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड कुशवाहा महासभा का गठन २८ अप्रैल २०१३ को रामगढ़ कुशवाहा धर्मशाला में किया गया था, तब से झारखंड कुशवाहा महासभा लगन, निष्ठा और विश्वास के साथ कार्य कर रही है। गठन की पहल सर्वश्री भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, लोकनाथ महतो, स्व. देवदयाल कुशवाहा एवं स्व. राम महतो ने की थी। झारखंड कुशवाहा महासभा का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा, नारी प्रताड़ना एवं शैक्षणिक क्षेत्र में समाज को जागरुक कराना है।  महासभा के मुख्य संरक्षक  भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि संगठन का उस स्थिति में गठन किया गया था जिस समय प्रदेश में किसी तरह का प्रदेश स्तरीय संगठन नहीं था। संगठन बनने के बाद २० अक्टूबर २०१३ को हजारीबाग में कुशवाहा अधिकार महारैली का आयोजन किया गया, जो ऐतिहासिक रहा। मुख्य संरक्षक लोकनाथ महतो ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव अप्रैल और मई में होने वाले हैं, इसकी तैयारी अभी से करना शुरू करें ताकि आगे अपने लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में चुनाव जीत सके। प्रशिक्षण प्रभारी संजय शान ने कहा कि  झारखंड कुशवाहा महासभा के अलावा एक और संगठन है, जिसे गबन के कारण अमान्य घोषित कर दिया है, जो सभी लोग जानते हैं। ऐसी संस्था से सावधान रहना जरूरी है। बैठक को संगठन सचिव बटेश्वर मेहता, सचिव उचित महतो, उपाध्यक्ष पूरन महतो, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रोफेसस अर्जुनप्रसाद वर्मा, राजकिशोर महतो उपाध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद महतो उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रसाद वर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष, अभय कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र , डॉ. आर.सी. मेहता, दलाल मेहता, जयनारायण मेहता, पंकज महतो, इंद्रदेव मेहता, संगठन सचिव, सुनील मेहता, उमेश मेहता, मनोज मेहता, बसंत मेहता, सीताराम मेहता, वकील मेहता, डॉ. अशोक, रंजीत कुमार, जुगल किशोर, बिरजूप्रसाद मेहता,  झारखंड कुशवाहा महासभा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रमणि देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजपति मेहता ने संबाधित किया। बैठक में पूरे जिले के कार्यकारणी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव भी उपस्थित थे ।