डबरा। कुशवाहा युवा संगठन डबरा की बैठक दिनांक ०३/०२/२०२१ को सम्पन्न हुई। बैठक में कुछ साथियों ने संगठन की सदस्यता ली जिसमें मुख्य रुप से पवन सिंह कुशवाहा को संगठन में उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया साथ में बंटी कुशवाहा जी को कार्यकारिणी सदस्य एवं कमल सिंह कुशवाहा जी को कार्यकारिणी सदस्य एवं आकाश कुशवाहा जी को ग्राम प्रभारी सूखा पटा का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रामलखन कुशवाहा (युवा संगठन अध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र कुशवाहा, अंशुल कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सागर कुशवाहा, नीलेश भगतजी ,रवि कुशवाहा, नवल किशोर कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामगढ़ रामकिशन कुशवाहा, सोनू कुशवाह, उमेश कुशवाहा जी राजेंद्र कुशवाहा जी संतोष कुशवाहा जी अनंतराम कुशवाहा सहित अन्य युवा साथी बैठक में उपस्थित थे। बैठक उपरांत सभी ने भोजन किया।
यह जानकारी इंजी. रामलखन कुशवाह ने दी।