पटना। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वावधान में शहीद जगदेव प्रसाद की ९९ वीं जयंती संगठन के केन्द्रीय कार्यालय, बुद्ध कॉलोनी में मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरूआत शहीद जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि वह गरीबों, दलितों, शोषितों तथा पीड़ितों के मसीहा थे। वह व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने समाज के लिए अपने प्राणों की आहूत दी। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही हत्या कर दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, प्रदेश महासिचव मणिकांत कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, मुजफ्फपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, प्रदेश सचिव कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, प्रशांत सिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, दीप कुशवाहा, सौरभ कुमार, अजित कुमार, पटना जिला महासचिव मुन्ना वर्मा, राकेश सिंह कुशवाहा समेत कई लोग उपस्थित थे।