कुशवाहा प्रखंड सम्मेलन का हुआ आयोजन

  इटखोरी नगवां I कुशवाहा प्रखंड सम्मेलन का आयोजन इटखोरी नगवां में किया गया। प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाकिम प्रसाद महतो, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को सम्बोधित करते हुए हमतो जी ने कहा कि दहेज प्रथा पर रोक, खर्चिली विवाह आदि कुरितियों को दूर कर सामुहिक विवाह को बढ़ावा देने, महिला शिक्षा आदि समाजिक सुधारों से ही समाज का चौमुखी विकास संभव है और इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में  पांकी  विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि राजनैतिक पहचान के लिए समाज को गोलबंद होने की आवश्यकता है। वहीं मुख्य वक्ता संजय शान ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के मूल संस्कृति, बौद्धकाल की शैक्षणिक व्यवस्था,  मौर्य साम्राज्य और गौरवशाली अतीत के जानकारी घर घर पहुंचाने से ही भारत पुनः विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर होगा। इस समारोह को  प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर मेहता, जिला संरक्षक देवचरण दांगी, जिला परिषद सदस्य गिद्धौर राम लखन दांगी, जिला संरक्षक केदार प्रसाद दांगी राजू डॉक्टर पूर्व मुखिया, जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, भीमचंद्र  महतो आदि लोगों ने संबोधित किया।  समा की अध्यक्षता नवल किशोर नवल प्रखंड अध्यक्ष इटखोरी ने  की वहीं संचालन का दायित्व प्रमोद दांगी ने निभाई। इस सफल आयोजन में हिरेंद्र कुमार, जुगेश्वर दांगी, विजय दांगी, कुशुम देवी, किरण देवी, सुरेन्द्र दांगी, दशरथ दांगी आदी लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।