कुशवाहा समाज करेगा राम मंदिर निर्माण में सहयोग




इंदौर! अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा इंदौर के तत्वाधान में आज राम मंदिर निर्माण में कुशवाहा समाज की भूमिका को लेकर इंदौर के सभी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कुशवाहा समाज के कुलदेवता भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण अयोध्या तीर्थ स्थल पर होने जा रहा है, इस गौरवशाली अभियान में कुशवाहा समाज की अहम भूमिका पर चर्चा की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री आशीष जी जाधम ने राम मंदिर निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की प्रस्तावना कुशवाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह जी ने दी। अखिल भारतीय कुशवाह महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कुशवाह जी एवं महिला जिला अध्यक्ष रंजना कुशवाह जी उपस्थित थे। इंदौर जिले की जिला अध्यक्ष अजीत कुशवाह जी ने अध्यक्ष जी भाषण एवं आभार व्यक्त किया । मंच संचालन श्री राजेश जी कुशवाह प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कुशवाह युवा महासभा ने किया ।साथ ही नारायण सिंह जी कुशवाह ,महेंद्र सिंह जी कुशवाह, भगवान दास जी कुशवाह, देवेंद्र जी दुबगे, अनिल जी कुशवाह, राकेश जी कुशवाह ,अलका जी सैनी, भगवान दास जी कुशवाह, रामकिशन जी कुशवाह, धन्ना लाल जी कुशवाह, अजय जी कुशवाह ,प्रमोद जी कुशवाह, अमित कुशवाह ,किरण बिलोरे जी ,नितिन पटेल, श्रीमती किरण पटेल, एवं हिंदू वीर जीतू कुशवाह उपस्थित थे!