सिरमौर में राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक स्तम्भ का शिलान्यास







रीवा।  आज मध्य प्रदेश के सिरमौर में राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक स्तम्भ शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य जी के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य महाराजा पुष्पराज सिंह जी, सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सम्राट अशोक एवं सुखलाल कुशवाह के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. संघमित्रा मौर्य द्वारा अशोक स्तम्भ हेतु भूमि पूजन किया गया। 

इस अवसर पर मदन कुशवाह, संजय कुमार मौर्य , सुरेश कुशवाह, जी.एस. शाक्य सहित समाजबंधु उपस्थित थे।