सूरजनंदन कुशवाह ने कुशवाहा समाज को दिलाई नई पहचान- उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद


राजनेता ही नहीं कुशल संगठनकर्ता भी थे कुशवाहा



पटना। राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के संस्थापक व विधान पार्षद रहे डॉ. सूरजनंदन कुशवाहा की ६३ वी जयंती विगत दिनों अनुग्रह नारायण समाज अध्ययन संस्थान में मनाई गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणी देवी, स्वास्थ्य मंत्री व पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरूआत की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि मेरे विधायक बनने में स्व. कुशवाहा ने अहम योगदान दिया था। सम्राट अशोक जयंती सबसे पहले कुशवाहा ने शुरू की। 

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि मेरे विधायक बनने में स्व. कुशवाहा ने अहम योगदान दिया था। सम्राट अशोक जंयती सबसे पहले कुशवाह ने शुरू की। बाद में सभी पार्टियों में सम्राट अशोक की जयंती मनाने की होड़ मच गई। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि स्त्रूरज बाबू ने सम्राट अशोक को इतिहास के पन्नों से निकालकर आमजन के बीच पहुंचाने का काम किया। कहा कि कार्यकर्ता के बीच वे खासे लोकप्रिय थे। उन्हीं की प्रेरणा से राज्य सरकार ने हर निकाय में सम्राट अशोक के नाम पर हॉल बनवाए। स्व. कुशवाहा एक राजनेता ही नहीं बल्कि कुशवाह संगठनकर्ता भी थे। पिछले ाqवधानसभा चुनाव में उन्होंने कुशल चुनाव प्रबंधन किया। 

उप मुख्यमंत्री रेणी देवी ने कहा कि स्वर्गीय कुशवाह राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत थे। इसलिए उन्होंने अपने संगठन का नाम राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद रखा।

वे सभी समाज में लोकप्रिय थे। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, विधायक अरूण सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता, सत्नेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यख अभिषेक कुमार, विकास मेहता, और निशांत कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. कुशवाहा की धर्मपत्नी हेमलता कुशवाहा ने व संचालन प्रहलाद कुशवाह, व धन्यवाद ज्ञापन नंदन कृष्ण मेहता ने किया।