कुशवाह समाज ने किया राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य का स्वागत












उज्जैन।  मध्यप्रदेश सरकार के  उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारतसिंह जी कुशवाह एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  एवं अखिल भारतीय   कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप सिंह जी मौर्य का उज्जैन आगमन पर कुशवाह समाज उज्जैन की ओर से स्थानीय राजेन्द्र प्रसाद विश्राम गृह  पर सौजन्य भेट कर स्वागत किया गया, जिसमें सर्व श्री लेखराज जी कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह पेंटर, रमेश जी कुशवाह, कृष्णकुमार कुशवाह, कमलेश जी कुशवाह, पूनमचंद जी कुशवाह, संतोष जी कुशवाह, अंकित जी कुशवाह, राहुल जी कुशवाह, आदि समाज जनो ने सर्किट हाउस पर बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया और समाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इसके पूर्व राज्यमंत्री द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया।