प्रांतीय कुशवाहा समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस


भोपाल। प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश के द्वारा कुशवाहा भवन सेकंड बस स्टॉप  पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया एवं कुशवाहा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

 इस अवसर पर उपस्थित प्रांतीय कुशवाहा समाज प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाहा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम विश्वास कुशवाहा, प्रदेश युवा महामंत्री सुनील कुशवाहा, नवल सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष दौलत सिंह कुशवाहा, प्रदेश कार्यालयमंत्री गोपाल सिंह कुशवाहा, महामंत्री अशोक चौहान,  रामकिशोर कुशवाहा, तुलसी राम कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, परमेश कुशवाहा, प्रदेश युवा संगठन मंत्री आकाश ऋषि संभागीय मीडिया प्रभारी राकेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहे।