बनखेड़ी। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने जिला कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें जिलाध्यक्ष मदन पटेल की अनुशंसा पर बनखेड़ी के अरविंद कुशवाहा को समाज का जिला सचिव बनाया है। वहीं ईशरपुर ग्राम के सुरेश टेटवार को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। नवनियुक्त जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने बताया कि समाज में युवाओं को ज्यादा सक्रिय करने का प्रयास रहेगा।
अरविन्द बने कुशवाहा महासभा के जिला सचिव