पटना। कुशवाहा कल्याण महासभा के तत्वावधान में दारोगा राय पथ स्थित स्वतंत्रता सेनानी परिसर में कुशवाहा पारिवारिक मिलन समारोह सह मौर्य सम्मान वनभोज का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शांतनु ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. वर्मा, विधान पार्षद सीपी सिन्हा, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, सम्राट चौधरी, शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग के मंत्री विनोद कुमार सिंह, बसपा प्रदेश प्रभारी आचार्य मुन्नाप्रसाद कुशवाहा, पूर्व मंत्री सीता सिन्हा, पूर्व एमएलसी उपेन्द्र प्रसाद, विधायक सत्यदेव कुशवाहा, डॉ. जीतेन्द्रनाथ मौर्य, अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा, हरेन्द्र कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
समारोह में कुशवाहा समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक उत्थान पर गहन विचार विमर्श करने के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शराबबंदी एवं दहेजबंदी पर बिहार सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई।
सभी वक्तओं ने जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी नहीं मिलने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। समारोह में कुशवाहा समाज के विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज की प्रतिभाओं को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। आभार डॉ. वींरेन्द्र नाथ मौर्य ने माना।
कुशवाहा पारिवारिक मिलन समारोह